Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Hotel employee murder मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाबी पंचायत में उठी आवाज

0 minutes, 10 seconds Read

Hisar Hotel employee murder case accused arrested

Hisar News : Hisar Hotel employee murder करने के मामले में अर्बन स्टेट थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए पारस हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपित सहित दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए तीसरे आरोपित को पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने मुख्य आरोपित और उसके साथी से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 


अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि आरोपित Hisar Hotel employee murder करने की वारदात में शामिल था। मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपित मोनू उर्फ फर्राटा, कमरे की पेमेंट व महिला मित्र की आईडी मांगने को लेकर उसका होटल कर्मचारी पारस से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते मोनू ने अपने साथी अभिषेक और राहुल के साथ मिलकर पारस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

 

गौरतलब है कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में 15 जुलाई 2025 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ Hisar Hotel employee murder का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर दोनों मुख्य आरोपियों की पहचान कर मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपित की पहचान गांव मिरकां निवासी राहुल के रूप में हुई है। पुलिस ने मोनू उर्फ फर्राटा और अभिषेक से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित राहुल को कल पेश अदालत किया जाएगा।

पारस हत्याकांड में पंजाबी समुदाय की पंचायत 

Hisar Hotel employee murder मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाबी पंचायत में उठी आवाज
हिसार के सेक्टर 14 में स्थित पंजाबी धर्मशाला में पारस हत्याकांड को लेकर पंजाबी समुदाय की पंचायत में मौजूद लोग।

पारस हत्याकांड को लेकर पंजाबी समुदाय के लोगों की हिसार के सेक्टर 14 स्थित पंजाबी धर्मशाला में एक पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में हिसार से भाजपा में प्रवीण पोपली भी शामिल हुए। पंचायत में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि पारस उर्फ दीक्षित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार में भी कमाने वाला वही एकमात्र सदस्य था। पारस की 6 साल पहले शादी हुई थी और उसका ढाई साल का एक बेटा भी है लेकिन माता-पिता बुजुर्ग होने की वजह से परिवार के लिए कमाने में असमर्थ हैं।

 

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि पारस को न्याय दिलाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे और सरकार से मांग करते हैं कि सरकार पारस के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे और परिवार की आर्थिक मदद भी करें। पुलिस इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पारस हत्याकांड में परिवार की मदद करने के लिए आए पंजाबी समुदाय के बाद पारस हत्याकांड का मामला अब तुल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer