Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : विकास नगर में सीट फैक्ट्री के पास नशीला पदार्थ सहित भिवानी का व्यक्ति काबू

0 minutes, 7 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar : पड़ाव चौकी पुलिस ने विकास नगर से किया काबू

Hisar News : हिसार पुलिस की पड़ाव चौकी पुलिस ने सूचना के आधार पर विकास नगर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध नशा हेरोइन/चिट्टा सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 7.36 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। आरोपित के खिलाफ शहर थाना पुलिस में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Hisar सीट कवर फैक्ट्री के पास से काबू

चौकी प्रभारी एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर विकास नगर स्थित सीट कवर फैक्ट्री के पास पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम कपिल, निवासी गांव नौरंगाबाद, जिला भिवानी (हाल निवासी आजाद नगर, हिसार निवासी के रूप में बताई। ( City News Abtak )

 

 

पुलिस उप-अधीक्षक श्री संजीव कुमार की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.36 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी कपिल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है तथा उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। ( Abtak Haryana News )

 

Person arrested with drugs in Hisar Vikas Nagar

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer