Verification: eefe237ed2c24d7f

बरवाला मंदिर में चोरी: सोना चांदी के आभूषण चुराकर फरार ( Hisar Crime News )

0 minutes, 3 seconds Read

Barwala Mandir chori: Hisar Crime News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Crime News: बरवाला क्षेत्र गांव गैबीपुर में मैंन रोड़ पर स्थित एक मंदिर का अज्ञात चोर ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों व अन्य सामान की चोरी करके फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करके जांच पड़ताल आरंभ कर दी। डॉग स्कवाड टीम ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया।

गांव गैबीपुर निवासी कैलाशो ने बताया कि मैंन रोड़ पर स्थित शेरांवाली मंदिर के साथ लगता उसका मकान टूट गया है, जिसके चलते इस मकान का सारा सामान इस मंदिर में रखा हुआ था। शुक्रवार देर शाम को वो मंदिर को ताला वगैरह लगाकर किसी काम से बाहर चले गए थे। शनिवार की सुबह जब आए तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला और मंदिर में रखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला।

जब सामान को संभाला तो सामान में से एक तोले सोने का मंगलसूत्र, चांदी का कड़ा, चांदी के चार सिक्के, चांदी की तीन पांजेब, नोटों की माला, लैपटॉप व घंटी समेत अन्य सामान चोरी हुआ पाया गया। महिला कैलाशो ने पुलिस प्रशासन से इस चोरी की इस घटना का यथाशीघ्र सुराग लगाकर चोरीशुदा सामान बरामद करवाए जाने और चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer