Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार में कार-वैन की टक्कर: सड़क हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ा ( Road Accident )

0 minutes, 3 seconds Read

Hisar Delhi Road Accident in Car Ven

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Road Accident: हिसार दिल्ली रोड़ पर हांसी आ रही वैन को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिर्जापुर चौंक के पास हादसा

हिसार शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन गांव किरतान निवासी इन्द्र सिंह (49) ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह वीरवार रात को दिल्ली हाईवे पर मिर्जापुर चौक के पास सड़क हादसे में घायल हो गया था। गांव बाबरवास (भिवानी) के मुकेश (40) ने मौके पर दम तोड़ दिया था। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार मुकेश और इन्द्रसिंह राजमिस्त्री थे। वे वीरवार रात को करीब 9 बजे वैन में शहर से हांसी की तरफ जा रहे थे। वे मिर्जापुर चौक से आगे निकले ही थे कि सामने से गलत दिशा में आ रही एक कार ने वैन को सीधी टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। किसी ने डायल 112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी थी। तब वैन सवार दोनों घायलों को एंबुलैंस स्टाफ मौके से उठाकर सिविल अस्पताल में लाया था।

 

डॉक्टर ने चैकअप कर मुकेश को मृत घोषित करते हुए इन्द्र सिंह को अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया था। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए थे। उसने वहां शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है।

 

ये न्यूज भी पढ़ें – हैडिंग की लाइन पर टच करें

हिसार में प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, नौंवी कक्षा से चढ़ा प्यार परवान, नाबालिग लड़की के साथ जीने मरने की खाई कसमें,

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी के 42 मुकदमे दर्ज, किए चौंकाने वाले खुलासे,

गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते गांव में डबल मर्डर,

दुल्हा नहीं कर पाया गुस्से पर कंट्रोल, युवक को मारी गोली,

विवाहिता को ससुराल में युवक से हुआ प्यार, पति को रास्ते से हटाने के लिए मंगवाई पिस्तौल, ऐसे हुआ खुलासा,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer