Couple of lovers consumed poisonous substance in Hisar
Hisar News: हिसार में एक प्रेम में जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक बालिक है जबकि लड़की मात्र 17 वर्ष की ही है। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और नवमी कक्षा में उनका प्यार परवान चढ़ गया था। गंभीर हालत में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले को लेकर अभी तक दोनों के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्कूल लव स्टोरी
हिसार जिले के स्कूल में पढ़ने वाले 19 वर्षीय छात्र और उसकी सहपाठी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच यह प्यार का सिलसिला नौंवी कक्षा में शुरू हुआ था और दो सालों से यह प्यार फल फूल रहा था। दोनों प्रेमी जोड़े की स्कूल लव स्टोरी दोनों गांव में चर्चा का विषय बनी हुई थी।
प्यार की सलामती के लिए दरगाह में टेका माथा
शुक्रवार को युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर बाइक पर सवार होकर पंजाब के नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह पर माथा टेकने के लिए गए थे। इससे पहले भी युवक अपनी प्रेमिका के साथ घूमने फिरने के लिए बाहर जाता था। अपने प्यार की सलामती के लिए दोनों ने कई वादे किए थे।
प्यार को लेकर परिजनों से कहासुनी, नाबालिग प्रेमिका के साथ युवक ने निगली सल्फास

जब वह वापस अपने गांव पहुंचे तो परिवार के सदस्यों के साथ कहासुनी हो गई। क्योंकि युवक के परिजनों को उसके प्रेम प्रसंग का पता चल गया था लेकिन लड़की के नाबालिक होने के कारण वह युवक से नाराज है। परिजनों द्वारा उसके प्यार को लेकर की गई कहासुनी से गुस्सा होकर युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ सल्फास की गोलियां निगल ली। सल्फास की गोलियां खाने के बाद दोनों की हालत बिगड़ी तो आसपास खेतों में काम कर रहे हैं लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों का उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले भी युवक अपनी प्रेमिका के साथ नव वर्ष से पहले 31 दिसंबर को बाबा मुराद शाह के दरगाह में अपने प्यार की रक्षा करने के लिए माथा टेकने पहुंचे थे।
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में लड़का और लड़की दोनों के परिजन मौजूद है लेकिन इस बारे में कोई भी कुछ बोल नहीं रहा। अब तक पुलिस स्प्रे में युगल के बयान भी दर्ज नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही स्कूल में 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं और दोनों के काम भी पास में ही है।
ये न्यूज भी पढ़ें – हैडिंग की लाइन पर टच करें
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, चोरी के 42 मुकदमे दर्ज, किए चौंकाने वाले खुलासे,
गांव की लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते गांव में डबल मर्डर,












