Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : हिसार में अलग-अलग जगहों पर मिले दो शव, नहीं हुई पहचान

0 minutes, 5 seconds Read

Vikas Nagar Hisar and nyoli Dead body found

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News :  हिसार सिटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को विकास नगर की गली में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव के पास में सीरिंज पड़ी थी। युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका है। उधर न्योली गांव के पास भी एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शवों को पहचान के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की छानबीन जारी है।

किसी ने शुक्रवार को सुबह पड़ाव चौकी पुलिस को सूचना देकर बताया कि Vikas Nagar Hisar की गली में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। उसके बाद ए. एस. आई. विक्रम सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। कुछ दूरी पर सीरिंज पड़ी थी। पुलिस ने आस-पास के काफी लोगों को बुलाकर शव दिखाया, मगर मृतक की पहचान नहीं हुई।

 

मृतक के एक हाथ पर रमेश व साधुराम लिखा है और टैटू बना है। नीचे वजीर व काली लिखा है। बाद में पुलिस शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में ले गई। डॉक्टर ने शव मोर्चरी में भिजवा दिया। पड़ाव चौकी पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

 

न्योली के पास मिला अज्ञात शव

Hisar सदर थाना पुलिस ने न्योली गांव के रजबाहे के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव कब्जे में लिया है। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। पुलिस वाहन में शव सिविल अस्पताल में लाई। डॉक्टर ने बाद में शव मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer