Verification: eefe237ed2c24d7f

Tohana News : पत्नी पर ईटों से किया हमला, मौत से जूझ रही महिला अग्रोहा रेफर

0 minutes, 3 seconds Read

Tohana Akanwali gaon wife per hamla

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Tohana News : टोहाना उपमंडल के कुलां क्षेत्र के गांव अकांवाली में एक हैवानियत भरी वारदात ने सभी को दहला दिया है। यहां एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नी पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में महिला को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने टोहाना नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टोहाना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार गांव अकांवाली निवासी लगभग 45 वर्षीय शीशपाल उर्फ नन्ना और उसकी पत्नी पूजा दोनों ही घर में रहते थे। शीशपाल शराब का आदी है। आस-पड़ोस एवं ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को भी इसने पत्नी की बुरी तरह से पिटाई की थी जिस दौरान पत्नी के सिर पर चोट लगी हुई थी।

शुक्रवार को भी शराब का सेवन करने के बाद यह अपने घर की छत पर जा चढ़ा और छत पर बैठकर ही हुड़दंग मचाने लगा। ग्रामीणों के अनुसार अगर इसे कोई भी चुप करवाने एवं हुड़दंग बंद करने के लिए कहने जाता तो यह उस पर छत के ऊपर से ईंट फैंक देता था।

ग्रामीणों के अनुसार जब इसकी पत्नी छत पर चाय देने के लिए गई तो इसने अपनी पत्नी पर ही ईंटों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण महिला को बचाने के लिए दौड़े तो इसने ग्रामीणों पर भी ईंटों से हमला कर दिया। इस हमले के बाद गम्भीर रूप से घायल हुई महिला लहुलुहान अवस्था में अचेत होकर छत पर ही गिर पड़ी।

ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना तुरन्त कुलां पुलिस को दी गई और घटना की सूचना पाकर कुलां पुलिस चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह अपने पूरे दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शीशपाल उर्फ नन्ना द्वारा उनके ऊपर भी छत से ईंटें बरसाई गई। बड़ी मुश्किल से इसे काबू कर लहुलुहान अवस्था में छत पर पड़ी महिला को नीचे उतारा गया और एम्बूलैस की सहायता से Tohana के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। हालत ज्यादा गम्भीर होने पर महिला को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत चिकित्सकों द्वारा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इस बारे में कुलां पुलिस चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह जानकारी देते हुए बताया पुलिस जांच में जुटी हुई है और महिला के परिजनों को भी इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer