Verification: eefe237ed2c24d7f

Ghaggar River History  : घग्गर नदी के इतिहास में 173 साल में 18 बार बाढ़, 2010 रही सबसे भयावह, फिर भी डेम निर्माण नहीं

0 minutes, 9 seconds Read

Ghaggar‌ River History 18 times 173-years

भारत देश को ऋतुओं के देश के साथ-साथ नदियों का देश भी कहा जाता है। भारत में अनेक नदियां बहती हैं जिनमें से घग्गर नदी उत्तर भारत के पंजाब हरियाणा की प्रमुख नदी है। घग्गर नदी का इतिहास Ghaggar‌ River History) काफी पुराना है। लेकिन अब तक घग्गर पर कोई डैम नहीं, 173 साल में 18 बार बाढ़ का कहर घग्गर नदी पर सीधे कोई बांध नहीं है, लेकिन इसकी सहायक नदी कौशल्या पर डैम बना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

यह डैम पंचकूला जिले के पिंजौर के पास है। नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट की रिपोर्ट के अनुसार 1852 से लेकर अब तक घग्गर नदी पंजाब व हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में 18 बार (Ghaggar‌ river history flood ) बाढ़ का कहर बरपा चुकी है। इसमें साल 1852, 1887, 1888, 1976, 1981, 1984, 1988, 1993, 1994, 1995, 1996, 1997, 2000, 2001, 2004, 2010, 2015 और 2023 में बाढ़ आई है।

 

Ghaggar‌ River History : 1993, 1995 और 2010 में 40 हजार क्यूसेक से अधिक पानी आया

साल 1993 में घग्गर में 40,763 क्यूसेक पानी आया तो सिरसा शहर तक पानी पहुंच गया था। 1995 में 40,313 क्यूसेक पानी से आई बाढ़ से काफी बर्बादी हुई थी। जुलाई 2010 में 40 हजार क्यूसिक पानी आया तो अंबाला से सिरसा तक नुकसान दर्ज हुआ। सिरसा के गांव ओटू के पास ओटू वियर बनने के बाद बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है। वियर से करीब एक दर्जन नहरें निकलती हैं।
1993, 1995 और 2010 में 40 हजार क्यूसेक से अधिक पानी आया था। ( Ghaggar‌ river history )

साल 1993 में घग्गर में 40,763 क्यूसेक पानी आया तो सिरसा शहर तक पानी पहुंच गया था। 1995 में 40,313 क्यूसेक पानी से आई बाढ़ से काफी बर्बादी हुई थी। जुलाई 2010 में 40 हजार क्यूसिक पानी आया तो अंबाला से सिरसा तक नुकसान दर्ज हुआ। सिरसा के गांव ओटू के पास ओटू वियर बनने के बाद बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है। वियर से करीब एक दर्जन नहरें निकलती हैं।

Ghaggar River : 2010 में हरियाणा-पंजाब की 1300 गांव व 7 लाख आबादी प्रभावित, 51 मौत

घग्गर में अब तक साल 2010 में सबसे भयंकर बाढ़ आई थी। तब पंजाब के 763 और हरियाणा के 5 जिलों के 600 गांव प्रभावित हुए थे। दोनों राज्यों में करीब 7 लाख आबादी और 6 लाख एकड़ फसलें बाढ़ की चपेट में आईं। दोनों राज्यों में घग्गर की बाढ़ से 51 मौत हुईं थी। ( Ghaggar‌ river history )

 

चीन से hand microvascular surgery fellowship पूरी करने वाले भारत के पहले डॉक्टर, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में देंगे सेवाएं,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer