---Advertisement---

Firing : पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मां और बेटे को मारी गोली

Follow Us
---Advertisement---

Palwal firing mother son shot in ranjish

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलवल जिले के होडल थाना क्षेत्र के बक्सुआ पट्टी में आधा दर्जन युवकों ने मां बेटे पर firing कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के मुकदमा खिलाफ दर्ज कर लिया है।

 

होडल की बक्सुआ पट्टी के निवासी रन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे रोहित के खिलाफ पहले से एक झूठा मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर बाहर हैं। इसी कारण आरोपित पक्ष उनसे रंजिश रखता है। रन सिंह के अनुसार, 26 सितंबर की रात को उनका बेटा रोहित घर के बाहर नल के लिए गड्‌ढा खोद रहा था।

इसी दौरान देवेंदर उर्फ लाला, गनपत, सिद्धार्थ, भारत उर्फ भरतू, मोहित और मनीष दो बाइकों पर वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार, गनपत ने जान से मारने की नीयत से रोहित पर firing कर दी,जिससे वह बाल बाल बच गया।

जब रोहित घर की तरफ भागा, तब लाला ने दूसरी गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर रन सिंह की पत्नी गीता बाहर आईं। लाला ने गनपत से उन्हें भी गोली मारने को कहा, जिसके बाद गनपत ने गीता पर firing कर दी, जो उनके हाथ की उंगलियों में लगी। जब रन सिंह बाहर आए, तो लाला ने उन्हें भी खत्म करने का आदेश दिया। इस पर मनीष और सिद्धार्थ ने गोली चलाई, जिससे रन सिंह बाल-बाल बचे। हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

रन सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। होडल थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोलियों के खोल बरामद किए। घायल रोहित और गीता को पहले सरकारी अस्पताल होडल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer