Verification: eefe237ed2c24d7f

Bhiwani SP बोले : विदेशों से फोन कर दे रहे बदमाश, हरियाणा में नहीं घूसने की हिम्मत, पांच छूटभैया बदमाश काबू

0 minutes, 9 seconds Read

Bhiwani SP Sumit Kumar warning, police Action

हरियाणा पुलिस का खौफ बदमाशों के अंदर इस कदर भर गया है कि अब वह विदेश में बैठकर लोगों को डराने का काम कर रहे हैं जबकि उनकी हरियाणा में घुसने की हिम्मत ही नहीं है। उक्त बातें उक्त बातें Bhiwani SP Sumit Kumar ने मीडिया को जारी बयान में कहें। उन्होंने कहा कि भिवानी पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है और इसी कड़ी में बड़े बदमाशों के लिए काम करने वाले छूटभैया बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

तोशाम से दो बदमाश गिरफ्तार 

भिवानी पुलिस ने बदमाशों के साथ-साथ छूटभैया बदमाशों पर भी अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश के बाद तोशाम पुलिस ने बदमाशों का साथ देने वाले दो छूटभैया बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान तोशाम थाना क्षेत्र के गांव पिंजोखरा निवासी सोनू और गारणपुरा निवासी विकास को गिरफ्तार किया गया है। ( Bhiwani News Today )

रिवासा गांव से तीन बदमाश अवैध पिस्तौल सहित काबू 

Bhiwani SP Sumit Kumar ने बताया कि इसी प्रकार भिवानी जिले के गांव रिवासा से तीन बदमाशों को पुलिस ने काबू किया है। जिनकी पहचान विशांत, ओमबीर और योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए हैं।

 

भिवानी SP ने बताया कि इस तरह के छूटभैया बदमाश बड़े अपराधियों को लाने ले जाने, खाने पीने का प्रबंध, रहने के लिए ठिकाने का बंदोबस्त, नशा करने के लिए सामान उपलब्ध करवाने सहित अन्य बंदोबस्त करते हैं। पुलिस ऐसे बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में लगी हुई है और अब तक करीब 1000 बदमाशों को भिवानी पुलिस पड़कर जेल भेज चुकी है।

भिवानी के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि हरियाणा। डीजीपी ओपी सिंह द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत भिवानी पुलिस अब बदमाशों का साथ देने वाले छूटभैया पर भी नकेल करने में लगी हुई है। यह छोटे-छोटे बदमाश अपराध करने में बड़े बदमाशों के लिए काम करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में वारदात करने से पहले बदमाश रैकी करते हैं, साथी अपने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन करके अपने यार दोस्तों में अपना खौफ पैदा कर रहे हैं। पुलिस उन तमाम लोगों पर नजर रखे हुए हैं जो सोशल मीडिया पर हथियारों व अपनी गैंग के सरगना के साथ फोटो वीडियो अपलोड कर अपनी बदमाशी चमकने का नाकाम प्रयास कर रहे हैं।

 

Bhiwani SP Sumit Kumar ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा बदमाशों की संगति को छोड़कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव और हमारे महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलते हुए अपने जीवन को संवार कर जांबाज सैनिक बनकर देश के लिए रोल मॉडल बन सकते हैं।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer