Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Vote Chori : हिसार में कांग्रेसियों ने वोट चोरी के मुद्दे पर निकाला कैंडल मार्च, विधायक ने साधा भाजपा पर निशाना

0 minutes, 4 seconds Read

Haryana vote chori Hisar candle March News

Haryana vote chori :  हरियाणा में कथित रूप से वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का आंदोलन तेज हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार शाम हिसार जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया व उकलाना मंडी में विधायक नरेश सेलवाल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर नारे लगाते हुए शहर में कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च कांग्रेस भवन से शुरू होकर फव्वारा चौक तक निकाला गया। कैंडल मार्च में ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं, युवाओं और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। भीड़ हाथों में मोमबत्तियां लिए लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के जनादेश को सम्मान दिलाने की मांग कर रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि यह कैंडल मार्च लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनता के वोट के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सच्चाई और पारदर्शिता की लड़ाई लड़ रही है और हिसार कांग्रेस भी इस जनांदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

 

बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित ए.आई.सी.सी. मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान स्पष्ट कहा था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की प्रचंड जीत को ( Haryana vote chori )  हार में बदला गया, जो लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा अन्याय है। इसी अन्याय के खिलाफ देशभर में यह आंदोलन शुरू हुआ है। बहबलपुरिया ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की लड़ाई है जो अपने वोट की ताकत और लोकतंत्र की गरिमा में विश्वास रखता है। जनता के वोट का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उकलाना में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च

विधायक सेलवाल ने कहा कि सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया, बी.पी.एल. कार्ड काटने का काम किया जा रहा है। किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव होना गलत है बल्कि बेल्ट पेपर से होना चाहिए। उनका ये भी आरोप था कि बिहार में 20 साल से एनडीए सरकार ने बिहार का नाश कर दिया है। 

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अंतर सिंह सैनी, वरिष्ठ नेता अनिल मान, भूपेन्द्र सिंह गंगवा, हनुमान ऐरन, पार्षद सत्यवान पानू, मन्नू अग्रवाल, साक्षी मलिक, अजय बेरवाल, मनोज बूरा, सुखबीर नागर, अमर गुप्ता, अमित सिवाच, दिनेश पूनिया, वजीर सिंह पूनिया, बलराज मलिक, टेकचंद, युवा जिलाध्यक्ष विवेक पूनिया, बलविंद्र सिंह लोटा, पार्षद प्रवीन गिल, मोलड़ सिंह, आशीष शिल्ला, कश्मीर सेलवाल, मेहर सिंह जंगी, मदन वर्मा, बीरेंद्र उर्फबांदर लितानी, खुशीराम पातड़, दिलदार पातड़, राजबीर लितानी आदि मौजूद थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer