---Advertisement---

Rajpura Road Accident में घायल को 10 दिन बाद भी नहीं आया होश, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Rajpura Road Accident in Hansi Jind Road  

हांसी जींद रोड़ पर गांव राजपुरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा (Rajpura Road Accident)  दिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिछले इस दिनों से युवक हिसार के एक निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है लेकिन अभी तक उसे हौंश नहीं आया है। नारनौंद थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने में लगी हुई है। ( Hansi News Today )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

जानकारी के अनुसार गांव राजपुरा निवासी अनुप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका छोटा भाई 38 वर्षीय पवन खेती. बाड़ी करता है। 31 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे वह गांव से मोटरसाइकिल लेकर खेत की ओर जा रहा था। जब वह हांसी जींद मार्ग पर गांव राजपुरा के रजवाहे से आगे ढाणी ब्राह्मण की तरफ सन्दीप के खेत के पास पहुंचा तो हांसी की तरफ से आ रही एक पिकअप ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक में साइड मार दी। ( Narnaund News Today )

 

टक्कर लगने से पवन सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर पास के खेत में मौजूद सन्दीप मौके पर पहुंचाए लेकिन तब तक पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सन्दीप ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिवारजन घायल को तत्काल जिन्दल हॉस्पिटल हिसार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। एम.एल. आर. रिपोर्ट में डॉक्टर ने सिर, पसलियों, पैरों व रीढ़ की हड्डी सहित कुल 7 गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026
Narnaund Block Sarpanch List 2026

नारनौंद खंड के सभी गांवों के सरपंचों की सूची 2026: गांव का नाम और मोबाइल नंबर, देखें पूरी लिस्ट

August 2, 2026

Narnaund News: 3 अध्यापकों के सहारे चल रहा माजरा का प्राइमरी स्कूल, ग्रामीणों ने दी स्कूल पर ताला लगाने की चेतावनी

August 2, 2026

Haryana News: हरियाणा में बिहारी मजदूर की मौत, नारनौंद में धान रोपाई करने आया, शराब ठेके के पास पढ़ा मिला शव, गांव में हड़कंप

August 1, 2026

PMO तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं सुधरे कापड़ो गांव के हालात, पीडब्ल्यूडी और पंचायत के बीच फंसा पेंच

August 1, 2026
Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

Narnaund News: लोहारी राघो में जलघर पर लगा ताला खोला, ग्रामीणों का धरना खत्म, जाने किसके आश्वासन पर शांत हुआ ग्रामीणों का गुस्सा

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer