Verification: eefe237ed2c24d7f

69th National Level School Cricket Competition: देशभर के स्कूली छात्रों ने हिसार में दिखाएंगे प्रतिभा

0 minutes, 6 seconds Read

69th National Level School Cricket Competition

 Hisar Sports News : पांच दिवसीय 69वीं नेशनल लेवल स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता ( 69th National Level School Cricket Competition ) का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि स्कूली स्तर पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाडिय़ों के भविष्य को दिशा देती हैं और उन्हें बड़े मंचों के लिए तैयार करती हैं। हिसार के लिए यह गर्व की बात है कि उसे इस नेशनल प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है। इस प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों से आए हुए युवा क्रिकेटर भाग ले रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और अध्यापकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हरियाणा खेलों में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपना अलग स्थान बना चुका है। हरियाणा सरकार की मजबूत और पारदर्शी खेल नीति ने खिलाडिय़ों का भविष्य बदलने का काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की यही खेल नीति है जिसकी वजह से हरियाणा के खिलाड़ी कॉमनवेल्थ, एशियाड और ओलंपिक जैसे विश्वस्तरीय आयोजनों में लगातार मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर खेल नर्सरी, स्टेडियम और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएँ तैयार की जा रही हैं, जिससे नई पीढ़ी को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

 

उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि खेल सिर्फ जीत-हार नहीं बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और मेहनत का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री ने आयोजन समिति का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता का सफल आयोजन टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन का परिणाम है।

 

उन्होंने सभी खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता युवा खिलाडिय़ों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां दी गई।

 

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सरपंच ओमप्रकाश, राजेंद्र सांगवान, शमशेर गोदारा,  जगत, एईओ कुलदीप मलिक, गुलजारी, सत्यनारायण, गुरेंद्र सहित अन्य नागरिक एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer