Verification: eefe237ed2c24d7f

केंद्र सरकार की इस परियोजना से हिसार के किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी – Hisar News

0 minutes, 8 seconds Read

Hisar Pressurized Pipe Irrigation Network system

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए हरियाणा सरकार ने हिसार को चुना है। प्रेशराइज्ड पाइप इरिगेशन नेटवर्क परियोजना (Pressurized Pipe Irrigation Network ) के लागू होने से हिसार जिले की करीब 8 हजार एकड़ भूमि में सिंचाई की जा सकेगी।

 

पनिहार-चौधरीवास कलस्टर परियोजना ( cluster project ) पर खर्च होंगे 106.28 करोड़

सरकार ने Pressurized Pipe Irrigation Network परियोजना के लिए पनिहार चौधरी वास क्लस्टर को चुना है। इस परियोजना से पानी की कमी वाले खेतों तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस परियोजना के लिए 106.28 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

 

केंद्र सरकार की इस परियोजना से हिसार जिले के इन गांवों के किसानों को होगा फायदा


परियोजना की आगामी कार्ययोजना की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिकाडा विभाग के अधीक्षक अभियंता धर्मपाल मुवाल ने अवगत करवाया कि इस परियोजना के तहत पनिहार-चौधरीवास-गावड़-कालवास-रावतखेड़ा-सिंघरान आदि गांवों की लगभग 8 हजार एकड़ भूमि को प्रेशराइज्ड पाइप इरिगेशन नेटवर्क से सिंचाई जल उपलब्ध करवाया जाएगा। क्षेत्र के किसानों को 24 घंटे 48 एमएलडी पानी उपलब्ध रहेगा।

 

उपायुक्त ने कहा कि प्रेशराइज्ड पाइप इरिगेशन नेटवर्क एक आधुनिक सिंचाई प्रणाली है जहाँ पानी को पाइपों के ज़रिए दबाव के साथ सीधे खेतों और फसलों तक पहुँचाया जाता है, जिससे पानी की बर्बादी कम होती है। इससे जल उपयोग दक्षता बढ़ती है और ऊर्जा की खपत घटती है, जो पारंपरिक सतही सिंचाई की तुलना में बहुत प्रभावी होती है। उन्होंने योजना को त्वरित गति से लागू करने की दिशा में सभी विभागों को आपसी तालमेल से कार्य करने की हिदायत दी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer