Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News: हिसार में लूट मामले में खुलासा; गाड़ी के आगे बाइक लगातार लूटपाट, 3 गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

 Hisar News : पंच गाड़ी लूट मामले में तीन गिरफ्तार 

Hisar News: हिसार में गाड़ी के आगे बाइक अड़ाकार गाड़ी लूटने के मामले में हिसार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया है। अभी तक पुलिस लूटी गई गाड़ी वह अन्य सामान बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में लूटी गई गाड़ी सहित अन्य सामान बरामद करने और उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

हिसार पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलासा, पातन मोड़ पर लूट


उप निरीक्षक रमेश ने बताया कि दिनांक 30.01.2026 डोभी निवासी प्रमोद कुमार ने थाना आज़ाद नगर में शिकायत दर्ज करवाई कि 30 जनवरी को रात्रि लगभग 10:05 बजे जब वह हिसार से गांव डोभी जा रहा था और आर्यनगर के पातन मोड़ पर पहुंचा, तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसकी गाड़ी टाटा पंच के आगे बाइक लगाकर गाड़ी रुकवाई।

गाड़ी पर हमला करने की कोशिश

पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से गाड़ी के शीशे पर हमला करने की कोशिश की तथा वादी को गाड़ी से उतारकर उसका मोबाइल फोन, पर्स तथा गाड़ी छीन ली और उसे धक्का देकर गाड़ी लेकर बालसमंद की तरफ फरार हो गए। पीड़ित के पर्स में उसके जरूरी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड तथा करीब 2 से 3 हजार रुपये नकद थे।

आजाद नगर थाना में लूट का मामला


जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना आज़ाद नगर में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए थाना आज़ाद नगर पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. आदित्य उर्फ गुट्टू निवासी तिलक नगर हिसार
  2. राजकुमार उर्फ गोलू, निवासी मिर्जापुर
  3. दीपेंद्र सिंह, निवासी चौथा मिल हिसार

हिसार लूट के आरोपी पुलिस रिमांड पर

आजाद नगर थाना पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा लूटी गई गाड़ी व अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer