Verification: eefe237ed2c24d7f

बरवाला से युवती लापता: चाचा के घर जाने की बात बोलकर घर से निकली – Barwala News

0 minutes, 3 seconds Read

Barwala girl missing: Pabra Village News  

Barwala News: हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव से अज्ञात परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। युवती अपने चाचा के घर जाने की बात बोलकर घर से निकली थी। बरवाला थाना पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पाबड़ा गांव से युवती लापता 

हिसार जिले के गांव पाबड़ा निवासी एक महिला ने बरवाला थाना में को शिकायत दी कि 9 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी अपने चाचा के घर जाने की बात बोलकर घर से निकली थी। लेकिन काफी देर बीच जाने के बावजूद भी जब वह वापस नहीं आई तो वह अपनी बेटी को बुलाने के लिए अपने देवर के घर पहुंची लेकिन वहां पर उसकी बेटी नहीं मिली।

 

उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की तलाश अपने गांव पाबड़ा सहित अपने तमाम रिश्तेदारियों में की लेकिन उसकी बेटी का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। ‌ पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घर से जाते समय उसकी बेटी ने मिट्टी रंग का सूट सलवार पहना हुआ था और उसकी उम्र 18 वर्ष है। उसकी बेटी का कद 5 फिट है और रंग गेहुंआ, चेहरा गोल तथा शरीर पतला है। बरवाला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Politics News : बुढ़ापा पेंशन को लेकर बवाल; भाजपा सरकार कर रही बुजुर्गों से भद्दा मजाक,

अमेरिकी डील और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ का फूटा गुस्सा, राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति,

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला चौथे प्रेमी के साथ फरार,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer