Verification: eefe237ed2c24d7f

Breaking News: मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा बजट सत्र की तारीख का ऐलान, CM नायब सिंह ने की घोषणा

0 minutes, 3 seconds Read

Breaking News : Haryana Budget Session 2026          

Breaking News : विधानसभा के आगामी हरियाणा बजट सत्र 2026-27 की तारीख का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बजट सत्र की तारीख का ऐलान कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा बजट सत्र 20 फरवरी से होगा शुरू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में आम जनता के सुझावों को शामिल करने के लिए प्रदेश के कई इलाकों में बजट पर परिचर्चा की थी। बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन लोगों से सुझाव भी मांगे थे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा के आगामी हरियाणा बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू करने पर सहमति बनी है।

 

विकसित हरियाणा’ की ओर बढ़ते कदम

प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को मजबूती देने के लिए हरियाणा सरकार ने HEEP-2020 नीति तथा इससे संबंधित 16 प्रोत्साहन योजनाओं में व्यापक बदलाव को मंजूरी दी है। यह निर्णय राज्य में कार्यरत मौजूदा MSMEs को सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप लिया गया यह फैसला अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्रों के बाहर संचालित औद्योगिक इकाइयों को लंबे समय से आ रही व्यावहारिक चुनौतियों का समाधान करेगा।

 

रिहायशी कॉलोनियों में अब घर के पास मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

हरियाणा कैबिनेट ने लाइसेंसी रिहायशी प्लॉट वाली कॉलोनियों में नर्सिंग होम खोलने की नई पॉलिसी को हरी झंडी दे दी है। अब निवासियों को छोटी-बड़ी चिकित्सा जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना होगा; प्राथमिक और आपातकालीन सेवाएं उनके घर के ठीक पास उपलब्ध होंगी।

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

  • आवासीय क्षेत्रों में हेल्थकेयर को बढ़ावा: हरियाणा ने रिहायशी प्लॉट में नर्सिंग होम के लिए पॉलिसी को मंजूरी दी
  • स्क्रूटनी फीस, लाइसेंस फीस और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में बदलाव को स्वीकृति
  • हरियाणा एंटरप्राइज प्रमोशन रूल्स 2016 में संशोधन को मंत्रिमंडल ने सहमति प्रदान की
  • मौजूदा एमएसएमईज़ और अनधिकृत औद्योगिक क्लस्टर्स को लाभ पहुंचाने हेतु एचईईपी-2020 में संशोधनों को हरी झंडी
  • हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 में संशोधनों को मंजूरी

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer