Verification: eefe237ed2c24d7f

बरवाला की तीन परियोजनाओं पर कैबिनेट मंत्री का फोकस: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने लिखा पत्र, Barwala News Today

0 minutes, 5 seconds Read

Cabinet Minister focus on three project in Barwala News      

Barwala News Today: हिसार जिले के बरवाला से विधायक और हरियाणा कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला क्षेत्र की तीन परियोजनाओं पर अपना पूरा फोकस लगा दिया है। बरवाला में सब्जी मंडी के विस्तार पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर उन्होंने पत्र लिखा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला सब्जी मंडी के विस्तार तथा पेयजल व सीवरेज प्रणाली के उन्नयन को लेकर कृषि मंत्री को लिखा पत्र


हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से बरवाला सब्जी मंडी के विस्तार तथा पेयजल व सीवरेज प्रणाली के उन्नयन का अनुरोध किया है।

 

 


कृषि मंत्री व विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखे एक पत्र के माध्यम से उन्होंने अवगत करवाया है कि वर्तमान सब्जी मंडी बरवाला कस्बे और आसपास के गांवों के लोगों की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। इस संबंध में रणधीर सिंह धीरू, विनोद बंसल, सुंदर गोयल सहित स्थानीय निवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने यह भी अवगत करवाया है कि बरवाला कस्बे में वर्तमान सब्जी मंडी के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध है। ऐसे में सब्जी मंडी का विस्तार करने में कोई बाधा भी नहीं है।

 


इसी प्रकार से उन्होंने सब्जी मंडी के बूस्टिंग स्टेशन के उन्नयन का भी अनुरोध किया है। बरवाला की सब्जी मंडी में स्थित वर्तमान बूस्टिंग स्टेशन किसानों, कमीशन एजेंटों और अन्य लोगों की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसलिए जनहित में सब्जी मंडी स्थित बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता को बढाने के लिए एक अतिरिक्त टैंक के निर्माण की जरूरत है। इसी के साथ-साथ उन्होंने सब्जी मंडी व अनाज मंडियों की पुरानी सीवरेज लाइन को भी तत्काल बदलते हुए नई सीवरेज लाइन बिछाए जाने का भी अनुरोध किया है।

 


शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क बरवाला नगर परिषद को हस्तांतरित करने का भी किया अनुरोध :
कैबिनेट मंत्री ने शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क बरवाला नगर परिषद को हस्तांतरित करने का भी अनुरोध किया है। कृषि मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने अवगत करवाया है कि इस पार्क का विकास 2014 में हुआ था, लेकिन बजट के अभाव में पार्क का रखरखाव और सौंदर्यीकरण करने में दिक्कत हो रही है, इसलिए बरवाला के मंडी क्षेत्र में स्थित इस पार्क को जनहित में यथाशीघ्र बरवाला नगर परिषद को हस्तांतरित कर दिया जाना उचित रहेगा।

हांसी में रोडवेज बस सहित तीन वाहन टकराए: कैंटर की टक्कर से कार रोड़वेज बस से भिड़ी, Hansi News

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer