Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi Firing News: हांसी में देर रात चली गोली; नारनौंद रोड़ पर फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

0 minutes, 5 seconds Read

Hansi Firing News: property dealer murder case update     

Hansi Firing News : हांसी में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड में शामिल बदमाश ने हांसी में देर रात गोली चला दी। पुलिस कस्टडी में बदमाश ने गोली हांसी नारनौंद रोड़ पर पुलिस पर चलाई। लेकिन समय रहते पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और बड़ा हादसा होने से बच गया है। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक हंसी में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड में मुख्य आरोपित गुरमीत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इस मामले में शामिल दूसरे आरोपित महेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में शामिल आया कि इस वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल को महेंद्र ने छिपा रखा है। पिस्तौल बरामद करने के लिए पुलिस टीम पकड़े गए बदमाश महेंद्र को शनिवार की रात को हांसी नारनौंद रोड़ पर स्थित शेखपुरा फ्लाईओवर के पास लेकर पहुंची थी।

 

पुलिस टीम की मौजूदगी में जब महेंद्र अपना रिवाल्वर निकाल रहा था तो उसने मौका मिलते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाश की गोली लगने से पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए और जवाब भी कार्रवाई करते हुए बदमाश के पांव में गोली मार दी। पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हास्य के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

 

इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई सिटी थाना प्रभारी सुखजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर फौरेंसिक टीम को भी बुलाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं।

 

Surajkund Mela Incident: सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा; एक की मौत, दर्जन से अधिक गंभीर, जिम्मेदार कौन ? पूरी डिटेल से न्यूज पढ़ें 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer