Verification: eefe237ed2c24d7f

बरवाला से भूना झाड़ा लगवाने गई विवाहिता लापता: मां को सोता छोड़ युवती फरार – Hisar Barwala News

0 minutes, 3 seconds Read

Haryana person missing : Hisar barwala News  

Hisar Barwala News : हिसार जिले के बरवाला से भूना झाड़ा लगवाने गई विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। वहीं बरवाला थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती अपनी मां को सोता छोड़ घर से फरार हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पीड़ित परिवारों की शिकायत पर मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बरवाला क्षेत्र से विवाहिता लापता

बरवाला क्षेत्र के गांव देवीगढ़ पुनिया निवासी विक्रम ने बताया कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी कविता 3 फरवरी को फतेहाबाद जिले के भूना में झाड़ा लगवाने जाने की बात कह कर घर से गई थी। जब वह देर शाम तक भी घर वापस नहीं पहुंची तो उसने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर फोन किया। फोन उठाने पर उसकी पत्नी ने कहा कि वह घर आ रही है और रास्ते में है।

पत्नी का मोबाइल फोन बंद

विक्रम ने बताया कि देर रात तक भी उसकी पत्नी घर नहीं पहुंची। जब उसने दोबारा फोन मिलाया तो उसकी पत्नी का मोबाइल फोन बंद मिला। पिछले तीन-चार दिनों से वह अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है और किसी भी रिश्तेदारी और जान पहचान की जगह से उसका कोई सुराग नहीं लगा।

सरसाना गांव से युवती लापता

वहीं दूसरी तरफ हिसार जिले के गांव सरसाना निवासी एक महिला ने बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी की रात को वह अपनी बेटी और परिवार के साथ खाना खाकर अपने मकान में सो गए थे। 7 फरवरी की सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसकी 21 वर्ष के बेटी अपने बिस्तर से गायब थी। उसने अपनी बेटी की तलाश अपने आस-पड़ोस सहित तमाम जान पहचान की जगह पर की परंतु वह कहीं पर नहीं मिली।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer