Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद में Government Job लगवाने के नाम पर ठगी: बड़े लोगों से संपर्क का हवाला देकर ठगे 40.5 लाख: पुलिस रिमांड में खुलासा

0 minutes, 8 seconds Read

Jind government job fraud Case: Haryana Crime Update     

Jind News: जींद में सरकारी नौकरी ( Government Job ) लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस की एवीटी टीम ने छापेमारी कर धोखाधड़ी के मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने खुलासा किया और उसके पास से पुलिस ने नगदी भी बरामद की है। पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।  ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार 

जींद पुलिस की एवीटी टीम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान ब्राह्मणवास निवासी राजेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया तो उसने पुलिस रिमांड के दौरान अनेक चौंकाने वाले खुलासे किए।

पुलिस रिमांड में खुलासा 

पुलिस रिमांड के दौरान सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी राजेश ने खुलासा किया और अपने अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपए बरामद हुए। आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ‌

 

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी

एवीटी स्टॉफ जींद के ईचांर्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जुलाना में शिकायतकर्ता जयभगवान वासी गांव अकालगढ़(जीन्द) ने बताया कि राजेश वासी ब्राहमणवास, उसकी पत्नी व उसके बेटे ने उसके दो बेटों व रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया, आरोपी राजेश ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका सरकारी विभागों में उच्च स्तर के अधिकारियों से संपर्क है । आरोपी राजेश कि बातों पर विश्वास करते हुए उसने अपने 2 पुत्रों व दो रिश्तेदारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्राम सचिव परीक्षा में चयन करवाने के लिए आरोपी राजेश को अलग-अलग तिथियों में कुल 40 लाख 50 हजार रुपये दिए।

 

पी ड़ित ने पुलिस को बताया कि जब बाद में ग्राम सचिव परीक्षा रद्द होने पर उसने आरोपी राजेश से रुपये वापिस मांगे को उसने रुपये देने से इंकार कर दिया तथा जान से मारने कि धमकि दी । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना जुलाना में मुकदमा नंबर 289 दिनांक 17.08.2023 धारा 420, 406, 506 भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Latest News Jind | जींद के ताजा समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें

 

Tagore talent exam 2026 registration open, exam date 14 February,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer