Verification: eefe237ed2c24d7f

जींद के अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार: अवैध पिस्तौल सहित युवक काबू, Jind News

0 minutes, 6 seconds Read

Jind News : youth arrest with illegal pistol in Shahpur Gaon      

Jind News : पुलिस ने गश्त के दौरान जींद जिले के गांव शाहपुर से अवैध पिस्तौल सहित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

अवैध हथियार सहित युवक काबू

डिटक्टीव स्टॉफ जींद के ईचांर्ज उप निरीक्षक कमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी एक टीम गस्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान गांव कण्डेला बस अड्डा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक, जिसने काले रंग की शर्ट व ग्रे रंग की लोवर पहने हुए अवैध हथियार सहित गांव शाहपुर से गांव श्रीराग खेड़ा रोड पर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है ।

 

 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर बताए हुलियानुसा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर तेजी से आगे चलने लगा, जिसे तत्परता से काबू करके उसका नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम आशीष उर्फ मोटा वासी गांव शाहपुर बताया। जिसकी नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी लोवर की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल .32 बोर बरामद हुई।

 

 

पिस्तौल को खोलकर चेक करने पर मैगजीन व चैम्बर खाली पाया गया । आरोपी हथियार संबधी कोई वैध लाईसेंस प्रस्तुत नही कर सका । बरामद हथियार को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया तथा आऱोपी के खिलाफ थाना सदर जीन्द में मुकदमा नंबर 42 दिनांक 04.02.2026 धारा 25(1)B-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer