---Advertisement---

Jind Accident News: जींद में दो बाइकों की भिड़ंत; शाहपुर गांव के व्यक्ति की मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Two bikes collide in Jind Accident News    

Jind Accident News: जींद में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। गांव डाहौला के पास सड़क हादसे में शाहपुर गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर परियोजनाओं के हवाले कर दिया। पुलिस नंबर तक के परिजनों की शिकायत पर दूसरे बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डाहौला गांव के पास एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले का शाहपुर गांव का चांद चेन्नई मिस्त्री का काम करता था। परिजनों ने बताया कि चांद दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की सुबह घर से गया था और जब शुक्रवार की देर शाम अपने घर आ रहा था कि डाहौला गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक बाइक सवार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलता हुआ आया और चांद की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। 

 

बाइक में टक्कर लगने से चांद सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने सड़क पर हुए हादसे की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल मिस्त्री चांद को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल जींद की मोर्चरी में रखवा दिया।

 

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को जींद के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक चंद तीन बच्चों का पिता था जिनमें से दो लड़के और एक बेटी है। चांद दिहाड़ी मजदूरी और चिनाई मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer