Verification: eefe237ed2c24d7f

देसी पिस्तौल सहित महिला काबू, पति को ठिकाने लगाने के लिए दोस्त से मंगवाया पिस्तौल ( Hisar News )

0 minutes, 3 seconds Read

Uklana police arrest woman with desi pistol hisar news

Hisar News: उकलाना में एक महिला को देसी पिस्तौल सहित पुलिस ने काबू किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला अपने पति को ठिकाने लगाना चाह रही थी और उसने अपने दोस्त से अवैध पिस्तौल और कारतूस मंगवाए थे। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ उकलाना थाना में मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिठमड़ा गांव की महिला अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार

उकलाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार जिले के गांव बिठमड़ा निवासी सुमन का उसके पति के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। मुखबिर ने सूचना दी कि अपने पति को नुकसान पहुंचाने के मकसद से सुमन ने अपने जानकार से अवैध मंगवाया हुआ है और वह अपने पति को नुकसान पहुंचाने का मौका तलाश रही है।

 

मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने पर उकलाना थाना पुलिस ने महिला सुमन को काबू किया और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस ने उसके कब्जे से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। उकलाना थाना पुलिस की सूझबूझ और मुखबिर द्वारा समय रहते सूचना देने पर पुलिस ने बड़ी वारदात होने से पहले ही सुमन को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पति को नुकसान पहुंचाने का मकसद

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सुमन ने अपने दोस्त से यह अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस अपने पति को नुकसान पहुंचाने के मकसद से मंगवाए थे और वह मौके की तलाश में थी। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब सुमन को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले उसके दोस्त की तलाश करने में जुटी हुई है।

ये न्यूज भी पढ़ें बिल्कुल फ्री

सगाई समारोह में बरसा दुल्हे का कहर: इलेक्ट्रीशियन को मारी गोली; तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, क्लिक करें

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer