Verification: eefe237ed2c24d7f

Sonipat News: सोनीपत में देवर भाभी का शव मिलने से हड़कंप; अलमारी पर चौक से लिखा नोट, भाभी ने भाई को मरवाया

0 minutes, 6 seconds Read

Devar bhabhi dead Bodies found in Sonipat News    

Sonipat News: सोनीपत के एक मकान में देवर भाभी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति का शव फंदे पर लटका हुआ था। जबकि महिला का शव खून से लथपथ हालत में रसोई घर में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई है। मकान की अलमारी पर चौक से एक नोट लिखा हुआ है की भाभी ने भाई को मरवाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सोनीपत के सेक्टर 14 में ग्राउंड फ्लोर पर आशा रानी अकेली रहती थी जबकि उसके ऊपर बने फ्लोर पर उसका देवर महावीर राणा अपने बेटे और पुत्र वधू के साथ रहता था। आशा रानी ने अपने घर में साफ सफाई के लिए एक महिला को लगाया हुआ था और जब महिला साफ सफाई करने के लिए पहुंची तो घर का दरवाजा बंद मिला। काफी कोशिश के बावजूद भी दरवाजा नहीं खुला तो महिला दूसरे घर पर काम करने के लिए चली गई। ( Latest News Sonipat Haryana ) 

 

मिली जानकारी के मुताबिक महिला मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जब दोबारा घर पर साफ सफाई करने के लिए पहुंची तो फिर से दरवाजा बंद मिला। सफाई कर्मचारी महिला ने इसकी सूचना ऊपर के फ्लोर में रहने वाले महावीर राणा के बेटे पिंटू और आसपास के लोगों को दी। पिंटू और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मकान का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए तो मकान में महावीर राणा का शव फंदे पर लटका हुआ था और जब रसोई घर में जाकर देखा तो घर की मालकिन एवं महावीर राणा की भाभी आशा रानी का शव खून से लथपथ में पड़ा हुआ था। ( Sonipat crime News Today

 

पिंटू ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी तेजडर हथियार से महिला के गले को काटकर उसकी हत्या की गई है और उसके बाद महावीर राणा ने फांसी का फंदा लगाकर उसी के घर में सुसाइड कर लिया। जब मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई तो सामने आया कि एक अलमारी पर चौक से लिखा हुआ था कि भाई ने अपनी बहन और जीजा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवाई थी।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि 75 वर्षीय महिला आशा रानी और उसके पति के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। 72 वर्षीय मृतक महावीर राणा के भाई बीर सिंह राणा की 2022 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक मृतक आशा रानी अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहती थी जबकि उसका पति और अन्य परिजन विरोध कर रहे थे। पुलिस अलमारी पर लिखे नोट की जांच करने में लगी हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस मकान में यह वारदात हुई वह मकान आशा रानी और उसके पति बीर सिंह और उसके देवर महावीर राणा के नाम पर है।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer