Rohtak Meham Accident News Today
Meham Accident News Today: दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे पर महम के पास सड़क हादसे में बाइक सवारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक घर से बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से रोहतक गया था और आते समय हादसे का शिकार हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खरकड़ा गांव के पास एक्सीडेंट
मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक जिले के गांव भैणी सुरजन निवासी 21 वर्षीय निक्कू किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर रोहतक गया था। जब निक्कू अपना कार्य निपटाकर वापस अपने घर के लिए बाइक पर निकला तो मैं पहुंचने से पहले गांव खरकड़ा के पास किसी अज्ञात परिस्थितियों में हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। ( Meham News Today )
हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसकी प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरूकर दी। ( Rohtak Accident News Today )













