---Advertisement---

Latest News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ₹23.93 लाख की ठगी;  साइबर ठग चढ़ा फतेहाबाद पुलिस के हत्थे

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

  मुनाफा कमाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए थे पैसे , आरोपी के कब्जे से ₹10,000 की नकदी बरामद; मुख्य गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

Latest News Fatehabad Haryana: फतेहाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर सेल फतेहाबाद ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।



थाना साईबर सैल प्रभारी राहुल देव ने जानकारी देते हुए बताया की टोहाना निवासी नीरज बंसल ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके साथ ₹23,93,000 (तेईस लाख तिरानवे हजार रुपये) की भारी-भरकम ठगी हुई है। पीड़ित के अनुसार अक्टूबर 2025 में उनके पास एक अनजान व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें आरोपी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी के बहकावे में आकर पीड़ित ने अपने जीजा और बहन के अलग-अलग बैंक खातों व UPI आईडी के माध्यम से कई किस्तों में कुल ₹23.93 लाख ट्रांसफर कर दिए। ( Fatehabad News Today )

 


पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मुकदमा नंबर 92/2025 दर्ज किया गया था। तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को सतीश को गिरफ्तार कर लिया है वा आरोपी के कब्जे से ठगी की राशि में से ₹10,000 बरामद किए हैं।आरोपी सतीश को पूछताछ के बाद नियमानुसार पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया है। साइबर सेल पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उन बैंक खातों के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है, जिनमें ठगी की बड़ी राशि ट्रांसफर की गई थी। ( Haryana News Today )

 

आरोपी की पहचान सतीश पुत्र प्रेम बिहारी, निवासी मकान नंबर 1001, पार्वती कॉलोनी, सेक्टर-23, फरीदाबाद के रूप में हुई है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

हरियाणा में इन कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाई लेवल कमेटी गठित, 7 अगस्त तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

August 3, 2026

Teacher Murder: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेडी टीचर की हत्या, युवक ने चाकू से टीचर पर किए 27 वार

August 3, 2026
Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

Muskan Balhara Death: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान मौत मामला; पंचायत का बड़ा फैसला, अंतिम संस्कार के बाद शीलू समेत 4 आरोपी पुलिस के हवाले

August 1, 2026

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

Agniveer Bharti Rally: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी: भिवानी में 2 से 15 सितंबर तक होगी रैली

July 31, 2026
हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

हांसी में 15 अगस्त से बड़ा अभियान: 1200 से अधिक बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे, डीसी राहुल नरवाल का बड़ा ऐलान

July 31, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer