---Advertisement---

Weather Update: हरियाणा मौसम पूर्वानुमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, सात जिलों पर भारी तीन दिन

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Weather Update

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Weather Update: हरियाणा में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार यानी 10 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र की बढ़ेगा। इसके आंशिक प्रभाव से हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है। तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। शनिवार को हरियाणा के सिरसा का अधिकतम तापमान 39 डिग्री को पार कर गया जबकि अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा पहुंचा।

हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट

हरियाणा में जेठ की तपिश के बीच मौसम बार-बार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी गर्म हवाएं तो कभी मौसम में बदलाव की वजह से जेठ की तपिश के बीच ठंड का एहसास भी हो रहा है। 10 मई रविवार की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ बढ़ेगा जिसके प्रभाव से राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर सहित दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा के साथ-साथ उत्तर पूर्वी हरियाणा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। Haryana Weather Alert

हरियाणा में मौसम का मिजाज

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर मदन खीचड़ ने बताया कि रविवार से मौसम में बदलाव आने की वजह से 14 मई तक आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावनाएं देखी जा रही है। तेज धूल भरी आंधी के साथ-साथ कहीं-कहीं गलत चमक के साथ बारिश होने की संभावनाएं बन रही है। मौसम के परिवर्तन होने की वजह से 10 से 13 मई तक आमतौर पर मौसम परिवर्तनशील रहेगा। लेकिन अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। ( Weather Alert in Haryana)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer