Fatehabad police Breakthrough in rice and guar seed chori case from rice mill
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Fatehabad Police की थाना जाखल पुलिस ने राइस मिल से चावल व ग्वार सीड चोरी करने के मामले में बाजीगर बस्ती जाखल निवासी अजय उर्फ चूहा पुत्र सुभाष तथा गुरुद्वारा बस्ती जाखल निवासी सतगुर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है।
थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जाखल मंडी निवासी अमन गर्ग पुत्र प्रेम चंद गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके पिता के नाम से दलीप चंद राइस एंड जनरल मिल संचालित है। ( Jakhal News Today )
शिकायतकर्ता के अनुसार 12 जून 2026 की रात अज्ञात व्यक्तियों ने राइस मिल से करीब 18 से 20 कट्टे चावल एवं ग्वार सीड चोरी कर लिए। उन्होंने यह भी बताया था कि इससे पहले भी उनके सेलर से चावल और ग्वार सीड के कट्टे चोरी हो चुके हैं। ( Fatehabad News Today )
जाखल राइस मिल में चोरी का खुलासा
शिकायत के आधार पर थाना जाखल में अभियोग संख्या 77 दिनांक 14.06.2026 के तहत धारा 305 व 331(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया।
पुलिस द्वारा मामले में चोरी किए गए सामान की बरामदगी तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगामी जांच जारी है।













