Verification: eefe237ed2c24d7f

Job in Health Department: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी, एक गिरफ्तार

0 minutes, 8 seconds Read

Fraud committed by promising job in Health Department      

Haryana News Today:  सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने ( job in Health Department ) स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए हिसार के गांव खेड़ी निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मनराज को काबू किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 49 लाख रुपए 

Job in Health Department: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी, एक गिरफ्तार
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला पुलिस गिरफ्त में बैठा हुआ ।


थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि रतिया के गांव अलालवास निवासी सुग्रीव पुत्र सुरेन्द्र कुमार, हाल आबाद ढाणी धांगड़, फतेहाबाद ने अदालत में दायर इस्तगासे में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे तथा उसके रिश्तेदारों से प्रति व्यक्ति 7-7 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी नियुक्ति पत्र, नकली मोहरें और जाली दस्तावेज तैयार कर शिकायतकर्ता व अन्य लोगों को धोखे में रखकर उनसे कुल 49 लाख रुपये हड़प लिए। ( Fatehabad News Today )


उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना सदर फतेहाबाद में मुकदमा संख्या 18, दिनांक 12.01.2012, धारा 420, 467, 468, 471, 506 व 120-बी भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में चार आरोपियों को पहले ही काबू किया जा चुका है, जबकि अब एक अन्य सह आरोपी हिसार के गांव खेड़ी निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मनराज को भी काबू कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer