Verification: eefe237ed2c24d7f

किसान से फर्जी Facebook ID बनाकर ठगे 2.45 लाख, साइबर ठग ने डॉलर भेजने का झांसा देकर पेटवाड़ गांव के किसान को लगाया चूना

0 minutes, 7 seconds Read

Petwar Village farmer duped of Rs 2.45 lakh by creating fake Facebook ID

Narnaund News Today : साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके से भोले भाले लोगों को चूना लगा रहे हैं। साइबर ठगों ने गांव पेटवाड़ के एक किसान को उसके दोस्त की फर्जी फेसबुक आई. डी. ( Facebook ID. ) के जरिए 2.45 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोपी ने पहले दोस्त बनकर फेसबुक पर संपर्क किया और फिर डॉलर भेजने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में असली दोस्त से बात होने पर ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव पेटवाड़ निवासी अजय ने हांसी साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 मई को फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसे अपने परिचित की फेसबुक आई.डी. ( Fake Facebook ID ) से मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने खुद को उसका दोस्त बताते हुए कहा कि वह उसके खाते में कुछ डॉलर भेज रहा है, लेकिन उसे तत्काल पैसों की जरूरत है। उसने कुछ बैंक खाते भेजकर उनमें रकम जमा करवाने को कहा।

 

अजय ने परिचित समझकर भरोसा कर लिया और बताए गए खातों में अलग-अलग माध्यमों से 2 लाख 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब आरोपी ने फिर से पैसों की मांग की तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया। तब पता चला कि उसके नाम से फर्जी फेसबुक आई.डी. बनाकर ठगी की जा रही है। उसके बाद पीड़ित ने बताया कि ठगी का पता चलते ही उसने अपने भाई को जानकारी दी। इसके बाद उसने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गई और शिकायत का रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंपा गया है। जिसके बाद साइबर थाना हांसी पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है जिनके जरिए रकम ट्रांसफर करवाई गई थी। पुलिस की अपीलरू सोशल मीडिया पर किसी परिचित के नाम से आए पैसों संबंधी संदेश पर बिना पुष्टि किए भरोसा न करें। रकम भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे फोन पर संपर्क कर जानकारी अवश्य लें।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer