गांव बनीपुर में विधायक डा. कृष्ण कुमार ने किए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास
Rewari News: बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने गांव बनीपुर में एक करोड़ रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, सरपंच पवन कुमार, पावटी के सरपंच महेश सहित समस्त ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया।
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवा रही है। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक डा. कृष्ण कुमार ने पंचायत घर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके अलावा गांव में नवनिर्मित स्टेडियम तथा बाबा समाध स्थल का उद्घाटन किया।

विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में शहरों की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न हो। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।












2 thoughts on “Rewari News : पंचायत घर का शिलान्यास, स्टेडियम व बाबा समाध स्थल का उद्घाटन”