Karnal News: ट्रांसफार्मर के पास खड़ी स्कार्पियो में लगी आग

By sunilkohar

Updated On:

Karnal News: ट्रांसफार्मर के पास खड़ी स्कार्पियो में लगी आग

---Advertisement---

Scorpio near transformer in Karnal caught fire

चार चमन गार्डन के पास की घटना

Karnal News: करनाल शहर के चार चमन गार्डन के पास मंगलवार को ट्रांसफार्मर के पास खड़ी स्कार्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया और स्कार्पियो जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्कार्पियो मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि उसने करीब दो महीने पहले गाड़ी खरीदी थी। मंगलवार को उसने गाड़ी पार्क के साथ ट्रांसफार्मर के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद गाड़ी में आग लग गई। दिनेश ने आशंका जताई कि बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से चिंगारी गाड़ी पर गिरी होगी, जिससे आग लगी।

 

सूचना मिलने पर सदर बाजार चौकी से एएसआई सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

1 thought on “Karnal News: ट्रांसफार्मर के पास खड़ी स्कार्पियो में लगी आग”

Leave a Comment