Gohana News: श्रमिक के सिर में मारा हथौड़ा, जाने पूरा मामला

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

labourer was hit on head with hammer in Gohana News

हरियाणा न्यूज टूडे| गोहाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक व्यक्ति ने श्रमिक के सिर में हथौड़े से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में जींद के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। इसको लेकर श्रमिक ने बरोदा थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

निजामपुर गांव निवासी शेर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। गांव के ही प्रवीन ने 21 सितंबर को उससे एक हजार रुपए उधार में लिए थे। उसने प्रवीन को 28 सितंबर को रुपए वापस देने के लिए कहा था। जब वह 28 सितंबर की दोपहर को प्रवीन के घर अपने उधार के रुपए लेने के लिए गया तो प्रवीन उसके गाली-गलौज करने लगा।

जब वह अपने घर पर वापस आने लगा। उसी समय प्रवीन ने भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास उसका रास्ता रोका लिया और उसके सिर में हथोड़ा मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment