रोहतक Congress office के बाहर सुसाइड, वीआईपी नंबर की स्कॉर्पियो में मिला शव, पत्नी भाजपा नेत्री

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Suicide outside Rohtak Congress office

हरियाणा के रोहतक कांग्रेस ऑफिस के बाहर एक व्यक्ति ने वीआईपी नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में खुद को गोली मारकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। ‌इसकी सूचना मिलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌ हालांकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है लेकिन पुलिस इसे फिलहाल सुसाइड के मामले से जोड़ रही है। ‌

बुधवार के शाम को रोहतक कांग्रेस ऑफिस के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सामने आया कि युवक केशव के पास ही उसकी गाड़ी में लाइसेंसी पिस्टल भी पड़ा हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि व्यक्ति ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। इसकी सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मनीष ग्रोवर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

मृतक युवक की पहचान रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी प्रदीप के रूप में हुई है परिजनों का कहना है कि प्रदीप ठेकेदारी का कार्य करता था। जबकि पिछली योजना में ही प्रदीप की पत्नी दीपिका भाजपा पार्टी से रोहतक की पार्षद रह चुकी है। उधर मृतक के पिता देवेंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ही परिवार के 8-10 लोगों ने करीब 10 दिन पहले उसके घर पर आकर उसके बेटे उसे और उसके पोते को जान से मारने की धमकी दी थी क्योंकि 32 करोड रुपए के चेक बाउंस हो गए थे।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे ने सुसाइड नहीं बल्कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के पिता ने कहा कि कई साल पहले काम की तलाश में वह मध्य प्रदेश से रोहतक आकर बस गए थे लेकिन उनके परिवार के लोगों ने उनका पीछा यहां भी नहीं छोड़ा और अब उसकी और उसके पोते पोतियो की जान को भी खतरा है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुशील कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कांग्रेस ऑफिस के बाहर व्यक्ति का विप नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में शव मिला है। गाड़ी से ही एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है और प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है लेकिन पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Leave a Comment