Rohtak News: रोहतक में आज बिजली रहेगी बाधित, जाने आपके इलाके की ताजा अपडेट

By sunilkohar

Updated On:

Rohtak News: रोहतक में आज बिजली रहेगी बाधित, जाने आपके इलाके की ताजा अपडेट

---Advertisement---

Electricity supply will be disrupted today in Rohtak News

हरियाणा न्यूज टूडे : रोहतक शहर डिविजन के रोहतक उप मंडल नंबर 1 में 11 केवी खरावड़ फीडर, 11 केवी डिस्पोजल फीडर व 11 केवी गोहाना रोड फीडर पर रखरखाव के कारण बिजली बाधित रहेगी।

खरावड़ फीडर में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे गांव खरावड़, गंगोत्री पेट्रोल पंप, ई.वी. सोल्यूशन और रेलवे रोड क्षेत्र प्रभावित होगा।

11 केवी डिस्पोजल फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अवधि में शिव विहार कॉलोनी, सुंदरपुर रोड, जींद रोड, शिव कॉलोनी, जींद चौक, बरसी नगर और डीपीएस स्कूल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

वहीं, 11 केवी गोहाना रोड फीडर पर सुखपुरा चौक क्षेत्र में पुल से जुड़े कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान छोटू राम नगर, हनुमान कॉलोनी, सुखपुरा चौक, राजेंद्र नगर, प्रवेश नगर, सूर्य नगर और गोहाना रोड सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रह सकती है।

1 thought on “Rohtak News: रोहतक में आज बिजली रहेगी बाधित, जाने आपके इलाके की ताजा अपडेट”

Leave a Comment