Hisar News: Barwala Women Missing News
हिसार जिले के बरवाला से एक विवाहिता महिला अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति का कहना है कि वो गोगामेड़ी गया हुआ था और जब घर आया तो वो गायब मिली। कहीं से भी उसका सुराग नहीं लगा और ना ही उसका मोबाइल फोन मिल रहा है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गोगामेड़ी दर्शन करने
बरवाला थाना पुलिस को दी शिकायत में बरवाला शहर के वार्ड 3 निवासी देवराज ने बताया कि वो 28 सितंबर को गोगामेड़ी दर्शन करने के लिए गया था और उसकी 22 वर्षीय पत्नी मोनिका घर पर ही थी। जब वो 29 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे अपने घर वापस आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। उसने जब उसके मोबाइल फोन पर फोन किया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।
रिश्तेदारियों व जान-पहचान की जगह पर पत्नी की तलाश
पीड़ित देवराज ने पुलिस को बताया कि उसके बाद उसने अपने आसपास, तमाम रिश्तेदारियों व जान-पहचान की जगह पर अपनी पत्नी की तलाश की, परंतु उसके बारे में कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद उसने पुलिस में लिखित शिकायत दी। बरवाला थाना पुलिस ने देवराज की शिकायत पर उसकी पत्नी की गुमशुद्दगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।













