नारनौंद बुडाना रोड पर Accident: कबाड़ी को अज्ञात कार ने मारी टक्कर

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद बुडाना रोड पर Accident: कबाड़ी को अज्ञात कार ने मारी टक्कर

---Advertisement---

Narnaund Accident : नारनौंद बुडाना रोड सड़क हादसा

Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद-बुडाना रोड पर Accident हो गया। कबाड़ी का काम करने वाला एक युवक फेरी लगाकर वापस आ रहा था। जब वह नारनौंद-बुडाना रोड पर पहुंचा तो उसके ऑटो को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

 

इस हादसे में कबाड़ी का काम करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। गांव राजथल निवासी गुरनाम ने बताया कि वह कबाड़ की फेरी लगाने का काम करता हूं। 29 सितम्बर की शाम को गांव लोहारी राघो में अपनी आटो में फेरी लगाने गया हुआ था।

Scrap Dealer Accident Narnaund

जब वो गांव लोहारी राघो से वापस अपने घर की तरफ आ रहा था तो बुडाना रोड नारनौंद पहुंचा तो नारनौंद की तरफ से एक कार चालक अपनी गाडी को गफलत वा लापरवाही से चलाता हुआ आया और सामने से सीधी टक्कर मेरी आटो में मार दी। Narnaund Accident में मेरे को काफी चोटे आई तथा मेरी आटो में भी काफी नुकसान हो गया है। इस दुर्घटना में कार चालक को भी थोडी चोटे आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment