Jind Fraud Case: किसान के खाते से निकाले 1.04 लाख रुपए

By sunilkohar

Updated On:

धोखाधड़ी: किसान के खाते से निकाले 1.04 लाख रुपए

---Advertisement---

किसान से धोखाधड़ी का केस दर्ज

हरियाणा न्यूज टूडे| जींद साइबर क्राइम थाना जींद पुलिस ने गांव मनोहरपुर निवासी एक किसान के खाते से धोखाधड़ी कर 1.04 लाख रुपए निकालने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जींद धोखाधड़ी का मामला

मनोहरपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र भीरा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका PNB की स्थानीय शाखा में खाता है। 23 जुलाई को जब वे बैंक से रुपए निकलवाने गए तो कर्मचारियों ने बताया कि उनके खाते में महज 1450 रुपए बचे हैं। इसके बाद जब उन्होंने बैंक स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि 11 जुलाई से 14 जुलाई के बीच उनके खाते से विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1,04,930 रुपए कट गए।

 

राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो किसी के साथ अपना ओटीपी शेयर किया था और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था। धोखाधड़ी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन/पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment