कांस्टेबल अमरजीत मौत मामले में मुख्य आरोपी एएसआई सुरेंद्र जेल भेजा गया, हथियार और गाड़ी बरामद
Narnaund News Today: गांव सिंघवा खास में 23 सितंबर को जलवा पूजन कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमरजीत की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हरियाणा पुलिस एएसआई सुरेंद्र को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी Haryana Police ASI सुरेंद्र की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई डोगा बंदूक, पांच कारतूस और कार बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई।
डीजे पर डांस के दौरान चली थी गोली
गांव सिंघवा खास निवासी अंकित के घर बेटा पैदा होने के बाद 23 सितंबर को जलवा पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जींद जिले के सफीदों क्षेत्र के गांव रोजला निवासी रिंकू अपने पति दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अमरजीत के साथ पहुंची थी।
कार्यक्रम के दौरान जब अमरजीत डीजे पर डांस कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली अमरजीत के पैर में लगी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अमरजीत को हिसार रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 25 सितंबर को अमरजीत की मौत हो गई।
Haryana Police ASI के तीन दिन के रिमांड में हथियार और गाड़ी बरामद
बस थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी Haryana Police ASI सुरेंद्र को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक, पांच कारतूस और गाड़ी बरामद की गई। घटनास्थल की भी निशानदेही करवाई गई। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Jind News: नरवाना कॉलेज में टैलेंट शो के दौरान बवाल, छात्रों में मारपीट; एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां,












1 thought on “नारनौंद हर्ष फायरिंग: Delhi Police Constable की मौत मामले में Haryana Police ASI से पिस्तौल-कारतूस बरामद”