धान खरीद को लेकर किसानों ने किया जींद में रोड जाम, इस रूट पर जाने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

By sunilkohar

Published On:

Jind Farmer Protest: अलेवा मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, जींद-करनाल हाईवे पर लगाया जाम

---Advertisement---

Jind Farmer Protest: अलेवा मंडी में धान खरीद को लेकर किसानों का प्रदर्शन, जींद-करनाल हाईवे पर लगाया जाम

Jind News Today: धान की खरीद शुरू नहीं होने से परेशान किसानों ने बुधवार को जींद में रोड जाम कर दिया। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोड जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया।

किसान धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम ने अधिकारियों से बातचीत कर मंडी में धान की खरीद शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक किसानों ने जाम नहीं खोला था। वहीं, किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत किस नतीजे पर पहुंची, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।

धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर हाईवे किया जाम (Farmers Protest in Jind)

धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर हाईवे किया जाम (Farmers Protest in Jind)

मिली जानकारी के मुताबिक, जींद की अलेवा मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं होने से किसान कई दिनों से परेशान थे। बुधवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसान जींद-करनाल हाईवे पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य वाहनों को सड़क के बीच खड़ा कर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग पर अड़े रहे।

जींद-करनाल हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें ( Jind-Karnal Highway Jam)

जींद-करनाल हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतारें ( Jind-Karnal Highway Jam)

जींद-करनाल हाईवे पर जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर उचाना एसडीएम सुमन यादव और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया। किसान अधिकारियों के पास पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। अधिकारियों और किसानों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसानों ने रोड जाम नहीं खोला था।

किसानों ने प्रशासन को दिया था अल्टीमेटम

आपको बता दें कि मंगलवार तक अलेवा मंडी में पीआर धान की खरीद शुरू नहीं हुई थी। इसके बाद किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बुधवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था।

किसानों ने चेतावनी दी थी कि यदि बुधवार सुबह 11 बजे तक पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई तो वे रोड जाम करेंगे। बुधवार को भी खरीद शुरू नहीं होने के बाद किसानों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।

कई दिनों से मंडी में पहुंच रहा है पीआर धान

किसानों का नेतृत्व कर रहे कामरेड प्रताप नंबरदार ने कहा कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पीआर धान की कटाई शुरू हो चुकी है और किसान लगातार धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद अलेवा मंडी में अब तक पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसानों की ओर से कई बार अधिकारियों से बातचीत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। किसानों के मुताबिक, जब उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा।

खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों ने किया रोड जाम ( Farmers Protest in Jind)

कामरेड प्रताप नंबरदार ने बताया कि मंगलवार को भी धान की खरीद शुरू करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें स्पष्ट किया गया था कि यदि बुधवार सुबह 11 बजे तक पीआर धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान सड़क जाम करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद अलेवा मंडी में धान की खरीद शुरू नहीं की गई। इसके बाद किसानों ने रोड जाम करने का निर्णय लिया।

इस दौरान वेद प्रकाश जुलाना, रविंद्र हसनपुर, करतान गोहियां, मोनू, संदीप, कुलदीप सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment