नारनौंद नहर में डूबने से छात्र की मौत, चार दोस्तों ने डर के मारे नहीं बताया, Narnaund News

By sunilkohar

Published On:

नारनौंद नहर में डूबने से छात्र की मौत, चार दोस्तों ने डर के मारे नहीं बताया, Narnaund News

---Advertisement---

कोथ कलां में नहर में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत,  चौथे दिन मिला शव

Narnaund News: नारनौंद के गांव कोथ कलां से पांच दोस्त रविवार को नहर पर नहाने के लिए गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर नहर पर पहुंचे तो वहां पर उनमें से एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। चौथे दिन नहर से छात्र का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

बरवाला ब्रांच नहर में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

 गांव कोथ कलां के 14 वर्षीय रोहन जो की नौवीं कक्षा में पढ़ता था उसके स्कूल में पढ़ने वाले चार सहपाठियों  के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वालों को बिना बताए रविवार को गांव मखंड के पास बरवाला ब्रांच नहर में नहाने के लिए चले गए। वहां पर जाते ही सभी ने कपड़े निकाल कर नहर में छलांग लगे तो उनमें से चार तैर कर नहर के किनारे पर पहुंच गए जबकि रोहन नहर में दिखाई नहीं दिया। कुछ दूरी तक उन्होंने उसको ढूंढा उसके बाद सभी डर गए और डर के मारे चारों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में वापस आ गए।
नारनौंद नहर में डूबने से छात्र की मौत, चार दोस्तों ने डर के मारे नहीं बताया, Narnaund News
उन्होंने घटना के बारे में किसी को भी कुछ नहीं बताया। जब रोहन शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो सोमवार की सुबह इसी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा तो एक मोटरसाइकिल पर पांचो दोस्त बैठे हुए दिखाई दिए वह कहीं जा रहे थे।

रोहन नहर से बाहर नहीं निकला, बालसमंद ब्रांच में एक लड़के का शव

रास्ते के अलग-अलग फुटेज चेक किया तो देखा कि कुछ समय बाद जो पांच दोस्त एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गए थे उनमें से चार ही वापस मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में आते हुए दिखाई दिए। उनकी पहचान की और उनके घर पर जाकर उनसे पूछताछ की तो सभी ने मना कर दिया था की उनको कुछ नहीं मालूम। उनमें से एक ने बताया कि वह नहाने के लिए गए थे और रोहन नहर से बाहर नहीं निकला वह डर के मारे उसी समय वापस घर पर आ गए थे। घटना से पर्दा उठाते ही ग्रामीण उनको ढूंढने के लिए नहर पर निकल पड़े। लेकिन नहर में उसका शव नहीं मिला। बुधवार की सुबह सूचना मिली कि गांव की घिराय के पास बालसमंद ब्रांच में एक लड़के का शव पड़ा हुआ है।
पुलिस और लड़के के परिजन वहां पर पहुंचे और उसकी पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। वहां पर डॉक्टर के बोर्ड ने उनका पोस्टमार्टम किया।
 मिर्चपुर चौकी प्रभारी खेताराम ने बताया कि मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है मृतक के पिता रोहतास के बयान पर इतफकिया कार्रवाई की गई है।

नारनौंद न्यूज :

1 thought on “नारनौंद नहर में डूबने से छात्र की मौत, चार दोस्तों ने डर के मारे नहीं बताया, Narnaund News”

Leave a Comment