रात के अंधेरे में परिजनों को सोता छोड़ लापता हुई युवती
जींद (हरियाणा): जींद जिले के नजदीकी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती परिजनों को सोता छोड़कर रात के अंधेरे में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो बेटी को बिस्तर पर न देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव लखमीरवाला (पाथरी) निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात उसकी 18 वर्षीय बेटी पूरे परिवार के साथ खाना खाकर सोने गई थी। अगली सुबह जब परिजन उठे तो बेटी अपने बिस्तर से गायब थी। उन्होंने घर-आंगन, आसपास के क्षेत्र और गांव में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
पीड़ित पिता ने आगे बताया कि रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर भी बेटी की तलाश की गई, परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जींद सदर थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और युवती की तलाश तेज कर दी है।
रोहतक: लाखन माजरा से युवती लापता, दिनदहाड़े घर से निकली,
रोहतक से विवाहिता नगदी व जेवरात लेकर फरार, Rohtak News in Hindi















