WE ARE HIRING!
Receptionist | Teachers | Coordinator | Video Editor
TAGORE SR. SEC. SCHOOL, NARNAUND, HISAR (HR)
APPLY NOW 9416588916

 

Hisar News: बरवाला के गैबीपुर से युवती लापता, परिजनों को सोता छोड़ रात के अंधेरे में घर से निकली

By sunilkohar

Published On:

Hisar News: बरवाला के गैबीपुर से युवती लापता, परिजनों को सोता छोड़ रात के अंधेरे में घर से निकली

---Advertisement---

Hisar Barwala Girl Missing Gabipur

हिसार न्यूज: हिसार जिले के बरवाला में लड़कियों के लापता होने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एक परिवार अपनी बेटी सहित रात को खाना खाकर सोया था कि जब सुबह उठे तो उनकी बेटी घर से गायब मिली। पीड़ित परिवार इसकी गुहार लेकर थाने पहुंचा।

बरवाला के पुराना बस स्टैंड चौंकी पुलिस को दी शिकायत में गांव गैबीपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वो खेती बाड़ी का काम करता है। 29 अक्टुबर की रात को वो अपनी पत्नी और 26 वर्षीय बेटी के साथ खाना खाकर सो गए थे। लेकिन 30 अक्टुबर की सुबह करीब 6 बजे जब उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी अपने बिस्तर से गायब मिली।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने अपने गांव व तमाम रिश्तेदारियों में अपनी बेटी की तलाश की, परंतु कहीं से भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। बरवाला पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Leave a Comment