Rohtak News: शेर-ए-पंजाब ढाबा महम पर फोटो खींचने को लेकर बवाल, मोनू निंदाना सहित अन्य के खिलाफ FIR

By sunilkohar

Updated On:

Rohtak News: शेर-ए-पंजाब ढाबा महम पर फोटो खींचने को लेकर बवाल, मोनू निंदाना सहित अन्य के खिलाफ FIR

---Advertisement---

महम शेर-ए-पंजाब ढाबा मारपीट

Rohtak News Today: रोहतक जिले के शेर-ए-पंजाब ढाबा महम में खाना खाने आए बड़ेसरा गांव के युवकों पर स्कॉर्पियो सवार युवकों ने हमला कर दिया। होटल में विवाद फोटो खींचने को लेकर हुआ। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर एक नामजद आरोपी सहित करीब एक दर्जन अन्य के खिलाफ Fir दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

फोटो विवाद महम

रोहतक जिले की महम पुलिस को दी शिकायत में भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा निवासी अंकित ने बताया कि 7 नवंबर को वह अपने दोस्त रोहित और संदीप के साथ काम से महम आया हुआ था। महम में काम निपटाने में ज्यादा रात हो गई और वे खाना खाने के लिए रात को करीब दो बजे Sher-E-Punjab Dhaba,Meham चले गए। उसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक भी वहां पहुंच गए। जब हम अपने फोन से फोटो खींच रहे थे, तो स्कॉर्पियो सवार युवकों में से एक व्यक्ति हमारे पास आकर कहने लगा कि उनकी फोटो क्यों खींच रहे हो। हमने कहा कि हम किसी की फोटो नहीं खींच रहे हैं और हमने अपना फोन भी दिखा दिया, जिसमें उनकी कोई फोटो नहीं थी।

अंकित ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी बात को लेकर वह व्यक्ति और उसके दोस्त उनसे झगड़ने लगे और अपने अन्य साथियों को भी शेर-ए-पंजाब ढाबा महम में बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडे लेकर पहुंचे 10-12 युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया और धमकी दी कि अगर भविष्य में महम में दिखाई दिए तो जान से मार देंगे।

मोनू निंदाना एफआईआर

पीड़ित युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि शेर-ए-पंजाब ढाबा महम में फोटो खींचने को लेकर हुए झगड़े में उसके गले से सोने की चैन छीन ली गई और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। अंकित द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, उन पर हमला करने वालों में रोहतक जिले के गांव निंदाना निवासी मोनू शामिल था और बाकी लोगों को वह नहीं जानता। पुलिस ने अंकित की शिकायत पर मोनू निंदाना सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

Aaj Ki Taaja Khabar Hindi Me : –

हिसार में दिवाली पर खूनी खेल: बरवाला में पटाखे चलाने के विवाद में चाकू घोंपकर हत्या, मतलौडा में पसरा मातम,

हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकले दो भाइयों सहित 6 की दर्दनाक मौत, राखीगढ़ी और मोठ में पसरा मातम,

Leave a Comment