Paddy theft case Jind
जींद जिले पिछले कई दिनों से खेतों में धान कटाई के बाद धान की फसल करने के मामले सामने आ रहे थे। गांव ढिगाना में खेतों से धान चुरा रही 5 महिलाओं को रंगे हाथ काबू किया गया है। गांव नंदगढ़ निवासी राजेंद्र ने ढिगाना में जमीन ठेके पर लेकर धान की फसल उगाई थी।
मजदूर की सूचना पर जब राजेंद्र खेत पहुंचा, तो उसने 5 महिलाओं को बोरों में जीरी भरते देखा। उसने आसपास के लोगों की मदद से सभी को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान बाला, बाला, सोना, हैप्पी और बिरमती (सभी निवासी रिटौली) के रूप में हुई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को हिरासत में लिया। थाना जुलाना में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।













