पेटवाड़ गांव के युवक ने तेंदुए की खाल मामले में किया बड़ा खुलासा, जाने पूरा मामला | Hansi Abtak

By sunilkohar

Published On:

पेटवाड़ गांव के युवक ने तेंदुए की खाल मामले में किया बड़ा खुलासा, जाने पूरा मामला | Hansi Abtak

---Advertisement---

सुखाने के लिए पेटवाड़ लाई गई थी तेंदुए की खाल, फिर होनी थी बिक्री आरोपी की मां के खिलाफ भी दर्ज हुआ था मामला

Hansi Abtak: नारनौंद में तेंदुए की खाल सहित पेटवाड़ गांव के युवक ने पुलिस पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा किया है। दो दिन पहले पुलिस ने पेटवाड़ हांसी रोड से थुराना के पास से युवक को तेंदुए की खाल सहित गिरफ्तार किया था और पुलिस रिमांड पर लिया था। वन्य प्राणी तस्करी से जुड़े इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की अब तक की छानबीन में सामने आया है कि पेटवाड़ के सोनू को तेंदुए की खाल उसका भाई सुखाने के लिए देकर गया था। भाई हंसराज ने सोनू को कहा था कि खाल को अच्छी तरह सुखाकर रखें ताकि इसे ऊंचे दामों पर आगे बेचा जा सके।
 पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में सोनू ने बताया है कि खाल कहां से शिकार करके लाई गई थी और इसे किसे बेचा जाना था, इसकी जानकारी उसके भाई को ही है। उसकी जिम्मेदारी सिर्फ खाल को सुखाने और सुरक्षित रखने तक की थी। पुलिस की छानबीन में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है कि सोनू की मां के खिलाफ भी कई साल पहले हिमाचल प्रदेश में वन्य प्राणी अधिनियम के तहत ऐसा ही मामला दर्ज हुआ था। हालांकि उस मामले में निर्णय हो चुका है। उसे बरी किया जा चुका है। मामले का मुख्य सूत्रधार सोनू का भाई फरार है।
 सीआईए-1 की शुरुआती जांच के अनुसार उसकी लोकेशन फिलहाल दक्षिण भारत में मिली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस की पूरी छानबीन सोनू के भाई की गिरफ्तारी पर टिकी है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित: प्रदीप

तेंदुए की खाल शिकार करके या कहां से लाई गई, इसकी जानकारी सोनू के भाई को है। उसका भाई यहीं रहता है लेकिन फिलहाल दक्षिण भारत में कहीं है। सोनू की जिम्मेदारी तेंदुए की खाल सुखाने की थी। सूखने के बाद उसके भाई द्वारा इसे कहीं बेचा जाना था। उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि खाल कहां से लाई गई और किन लोगों को बेची जानी थी। पुलिस छानबीन में सोनू का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उस पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं। ये लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के हैं।” -प्रदीप कुमार, इंचार्ज, सीआईए-1, हांसी

Leave a Comment