अग्रोहा में सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.10 लाख रुपये की हेरोइन के साथ फतेहाबाद का नशा तस्कर गिरफ्तार
Hisar News: हिसार जिले के ईशांत होटल अग्रोहा के पास से सीआईए पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए फतेहाबाद के एक नशा तस्कर को लाखों रुपये की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयोग की जा रही स्कूटी को भी अपने कब्जे में ले लिया है और उसके खिलाफ अग्रोहा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
Ishant Hotel in Agroha NDPS Act Case Update

मिली जानकारी के मुताबिक, मिल गेट हिसार सीआईए पुलिस की टीम उपनिरीक्षक बलवान सिंह के नेतृत्व में अग्रोहा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ईशांत होटल अग्रोहा के पास एक नशा तस्कर हेरोइन सप्लाई करने की फिराक में है और अगर तुरंत रेड की जाए, तो उसके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद हो सकती है।
सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने तुरंत Ishant Hotel Agroha के पास दबिश दी और शक की बुनियाद पर एक स्कूटी सवार को काबू किया। पुलिस तलाशी के दौरान स्कूटी सवार के कब्जे से 21.36 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां निवासी सुनील के रूप में बताई।
सीआईए मिल गेट हिसार पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से बरामद हेरोइन व उसकी स्कूटी को भी अपने कब्जे में लेकर अग्रोहा थाने पहुंची। Agroha Police Station में आरोपी के खिलाफ NDPS Act. Case दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में सीआईए मिल गेट हिसार के इंचार्ज जगदीश ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार भट्टू कलां निवासी सुनील के कब्जे से बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि इसके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।















