कोथ कलां से परिजनों को सोता छोड़ युवती घर से निकली
Narnaund Girl Missing: हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ कलां से एक युवती रात को अचानक अपने ही घर से लापता हो गई। परिजन सुबह उठे तो युवती गायब थी। वे इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने युवती के चाचा की शिकायत पर उसकी भतीजी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
मिर्चपुर चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव कोथ कलां निवासी एक युवक ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है और सब मिलजुल कर रहते हैं। उसकी भतीजी बारहवीं पास है और पिछले एक साल से घर पर ही रह रही है। वे अपने परिवार के साथ 9 नवंबर की रात को खाना खाने के बाद सो गए थे, लेकिन 10 नवंबर की सुबह करीब चार बजे जब उसकी आंख खुली तो उसकी भतीजी अपने बिस्तर से गायब मिली।
पीड़ित युवक ने बताया कि इसके बाद उसने अपने घर-आंगन में अपनी भतीजी की तलाश की। जब वह नहीं मिली तो गांव सहित आसपास के गांवों व रिश्तेदारियों में भी उसके बारे में पता किया, लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। मिर्चपुर चौकी पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर उसकी भतीजी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
















1 thought on “नारनौंद: कोथ कलां से युवती लापता, परिजनों को सोता छोड़ घर से निकली | Narnaund Girl Missing”