Bhiwani News: दुर्जनपुर गांव से दिनदहाड़े विवाहिता लापता, ढाई साल की बेटी को भी ले गई साथ; पुलिस तलाश में जुटी

By sunilkohar

Published On:

Bhiwani News: दुर्जनपुर गांव से दिनदहाड़े विवाहिता लापता, ढाई साल की बेटी को भी ले गई साथ; पुलिस तलाश में जुटी

---Advertisement---

Bhiwani Durjanpur Missing Woman Police Fir

Bawani Khera News: भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। विवाहिता अपने साथ ढाई साल की बेटी को भी ले गई। इससे परेशान पति पुलिस थाने पहुंचा और अपनी पत्नी व बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।

बवानी खेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव दुर्जनपुर निवासी सोमबीर ने बताया कि 11 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे उसकी 22 वर्षीय पत्नी एकता बिना कुछ कहे घर से अचानक गायब हो गई। वह अपने साथ अपनी ढाई साल की बेटी को भी ले गई। काफी समय तक दोनों वापस घर नहीं लौटीं।

पीड़ित युवक ने बताया कि इसके बाद उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी और बेटी की काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा और न ही उसे किसी पर कोई शक है। बवानी खेड़ा थाना पुलिस ने सोमबीर की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला ( Bawani Khera Woman Missing Fir ) दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment